फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   एसडीओ से बदसलूकी करने वाले लिपिक की जांच पूरी

एसडीओ से बदसलूकी करने वाले लिपिक की जांच पूरी

Mon, 11 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
एसडीओ से बदसलूकी करने वाले लिपिक की जांच पूरी
एसडीओ से बदसलूकी करने वाले लिपिक की जांच पूरी
विज्ञापन


बाराबंकी। उप कृषि निदेशक के कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक की कार्यशैली से नाराज कर्मचारियों ने लामबंद होकर मामले की शिकायत की थी जिसके बाद लिपिक पर लगे आरोपों की जांच में तेजी आ गई। एसडीओ से अभद्रता करने के मामले में जांच अधिकारी भूमि संरक्षण अधिकारी (बीएसए)ने पूरी कर ली है। सोमवार को बीएसए अपनी जांच रिपोर्ट उप कृषि निदेशक अनिल कुमार सागर को सौंपेंगे। इससे पूर्व जांच अधिकारी ने कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक आर के पाल का भी पक्ष लिखित रूप में जाना है। इससे पूर्व इस लिपिक के खिलाफ हुई जांच में बाबू पर कार्रवाई करने की बजाय एक महिला लिपिक का तबादला भी सुर्खियों में रहा है। मगर, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीओ संगीता कटियार से अभद्रता करने वाले इस लिपिक पर विभाग क्या कार्रवाई करेगा। इस पर विभाग के अन्य कर्मचारियों की निगाहें लगी है। उधर, प्राविधिक सहायक सहायक नृपेंद्र सिंह से अभद्रता करने की मामले में भी जांच अधिकारी ने मंगलवार को प्राविधिक सहायक को बयान के लिए बुलाया है। इस संबंध में जांच अधिकारी संतलाल ने बताया कि एसडीओ से अभद्रता करने की मामले की जांच पूरी कर ली गई है। सोमवार को जांच रिपोर्ट उप कृषि निदेशक को उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं दूसरी जांच में पीड़ित प्राविधिक सहायक को बयान के लिए मंगलवार को कार्यालय बुलाया गया है। जिसके बयान के बाद वह जांच भी पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed