{"_id":"59496abf4f1c1ba25e8b4647","slug":"51497983679-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार किसानों से खरीदा गया 77 हजार एमटी गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार किसानों से खरीदा गया 77 हजार एमटी गेहूं
Updated Wed, 21 Jun 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल में जिला को मिला पहला स्थान
बाराबंकी। गेहूं खरीद में इस बार सरकार की सख्ती का असर साफ दिखाई दिया। पिछले वर्ष जहां एक लाख के सापेक्ष 88 सौ एमटी की खरीद हुई थी वहीं इस बार विपणन शाखा समेत सभी एजेंसियों ने 77 हजार एमटी गेहूं की खरीद की है। गेहूं खरीद में मंडल में जिला को पहला स्थान मिला है। शासन ने इस वर्ष गेहूं खरीद के लिए जिले को 1 लाख 34 हजार एमटी लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विपणन शाखा समेत सभी नौ एजेंसियों ने जिले भर में 84 गेहूं खरीद केंद्र खोले थे। इन केंद्रों के माध्यम से लक्ष्य के सापेक्ष 77 हजार एमटी गेहूं की खरीद की गई। यह खरीद जिले के 14965 किसानों से की गई। जिसका करीब 11563 लाख रुपये का भुगतान किसानों को किया गया है जबकि पिछले साल एक लाख लक्ष्य के सापेक्ष महज 88 सौ एमटी ही गेहूं की खरीद की जा सकी थी। इस वर्ष की गेहूं खरीद से यह साफ हो गया है कि सरकार की सख्ती का ही नतीजा रहा है जो जिले में इतनी ज्यादा गेहूं की खरीद की जा सकी है। यहीं नहीं, गेहूं खरीद में जिला मंडल में भी टॉप स्थान पर रहा है।