फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   51 youth got employment in the fair, happiness prevailed

Barabanki News: मेले में 51 युवाओं को मिला रोजगार, छाई खुशी

Thu, 12 Jun 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 12 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
51 youth got employment in the fair, happiness prevailed
बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महुआमऊ परिसर में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार पाने की उम्मीद में सुबह से ही जुटे अभ्यार्थियों में से 51 को साक्षात्कार के बाद हाथ में नौकरी का ऑफर लैटर मिला। नौकरी पाने वाले युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिला सेवायोजन कार्यालय और आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में चार कंपनियों ने हिस्सेदारी की थी।
विज्ञापन

रोजगार मेले में न्यू जीवन दीप प्राइवेट लिमटेड, पुखराज हेल्थ केयर, मदरसन प्राइवेट लिमटेड और सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमटेड की ओर से चयन प्रक्रिया शुरू की गई। चयन प्रक्रिया में लिखित व साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया। तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेड से कुल 110 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में हिस्सेदारी की। योग्यता के आधार पर इनमें से 51 का चयन कर ऑफर लेटर जारी किया गया।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी में मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताया कि यह मेला युवाओं के लिए रोजगार का माध्यम ही नहीं बल्कि आत्मनिर्भर बनने की तरफ एक कदम भी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed