{"_id":"577bf39e4f1c1b700c7fac51","slug":"50-people-sick-from-drinking-contaminated-water-wells","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं का दूषित पानी पीने से 50 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं का दूषित पानी पीने से 50 लोग बीमार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के सीएचसी घुंघटेर में भर्ती राधारानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुएं का दूषित पानी पीने से मंगलवार को करीब 50 लोग बीमार पड़ गए। ग्रामीणों ने एक के बाद एक की हालत खराब होते देख सभी को सीएचसी घुंघटेर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का उपचार शुरू कर दिया। समय से इलाज शुरू हो जाने के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं हुई फिर भी चार लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। बाकी के मरीजों की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया है।
तहसील फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम सिकोहना निवासी सुनीत कुमार व शुभकरन वर्मा के दरवाजे के पास बना कुंआ कूड़े से पटा पड़ा था। ग्रामीणों ने 20 दिन पूर्व इसकी सफाई कर इस पर हैंडपंप लगा दिया। मंगलवार को ग्रामीण हैंडपंप से पानी भरकर अपने घर ले गए।
पानी पीते ही एक के एक बीमार होता चला गया। किसी का पेट दर्द तो किसी को दस्त से ग्रस्त होना पड़ा। लोगों की हालत गंभीर हो गई। गांव के शशिकांत (15), राधारानी (55), गुरुदीन (70), सोनम वर्मा (15), रुचि देवी (18), विनोद कुमार (22), फूल सिंह (25), आशीष दत्त (10), अमर सिंह (29), यश कुमार (9), अमन कुमार (10), रामराज (40) समेत 50 से अधिक लोग बीमार हो गए।
विज्ञापन
एक साथ इतने लोग बीमार होने से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। परिवारीजन व ग्रामीण ने सभी को सीएचसी सूरतगंज ले गए। जहां सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकंद पटेल पूरी टीम से साथ मरीजों का इलाज करने में जुट गए। 11.30 बजे के बाद मरीजों की हालत पर काबू पाया गया। उपचार के बाद अधिकतर मरीज घर लौट गए। एक दर्जन से अधिक को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।