फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   45,568 notes of two thousand deposited, 222 changed

Barabanki News: दो हजार के 45,568 नोट जमा, 222 बदले

Fri, 26 May 2023 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 26 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
45,568 notes of two thousand deposited, 222 changed
बाराबंकी। दो हजार रुपये के नोट बैंकों में जमा होने व बदलने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान अलग-अलग बैंकों में दो हजार के 45,568 नोट जमा हुए, जबकि दो हजार के 222 नोट बदले गए। इस दौरान बैंकों में उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही।
विज्ञापन




शहर की भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समेत अन्य तमाम बैंकों में सुबह से लेकर दोपहर तक तमाम उपभोक्ता नोट बदलवाने के लिए जुटे रहे। वहीं चालू एवं क्रेडिट खाताधारकों ने दो हजार रुपये के नोट बड़ी संख्या में जमा किए। मसौली की यूनियन बैंक इंडिया शाखा में बृहस्पतिवार को 158 लोगों ने दो हजार रुपये के नोट बदले। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में उपभोक्ताओं ने सामान्य ढंग से बैंक जाकर नोट बदले व जमा किए, कोई भीड़भाड़ नहीं रही।
विज्ञापन



कुर्सी में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में खाते में दो हजार रुपये के नोट जमा कराए जा रहे हैं। हरख ब्लॉक स्थित भारतीय स्टेट बैंक में नोट बदलने के लिए उपभोक्ताओं की लाइन लगी नजर आई। हैदरगढ़, सुबेहा, सिद्धौर, जैदपुर, दरियाबाद, रामसनेहीघाट क्षेत्रों में भी यही हालात नजर आए। एलडीएम विवेक कुमार ने बताया कि सभी बैंकों में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार नोट जमा एवं बदले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed