{"_id":"5c4f4dc8bdec224a611c0b64","slug":"41548701128-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिलें पुलिस के तीन सौ सिपाही, चुस्त होगी पुलिसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिलें पुलिस के तीन सौ सिपाही, चुस्त होगी पुलिसिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में पुलिस की कमी दूर हो रही है। सिपाही भर्ती के जवानों की पासिंग आउट परेड पूरी होने के बाद अब करीब तीन सौ सिपाहियों की तैनाती यहां की गई है। कई सिपाहियों ने ज्वाइन भी कर लिया है। ऐसे में अब थानों में पुलिस की कमी दूर होने से पुलिसिंग में भी काफी मदद मिल सकेगी।
बताते चलें कि पुलिस महकमे में सिपाही व दरोगाओं की कमी का रोना अधिकारियों द्वारा अक्सर रोया जाता है। लेकिन बीजेपी सरकार द्वारा पुलिस के सिपाही पद पर लगातार की जा रही भर्तियों के चलते अब यह कमी धीरे-धीरे दूर होने लगी है। इस बार हुई पुलिस भर्ती में जिन सिपाहियों की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पासिंग आउट परेड हो चुकी है उनको अब जनपदों में भेजा जा रहा है।
ऐसे में बाराबंकी जिले के हिस्से में करीब 230 पुरुष व 70 महिला सिपाही आई है। इनमें से करीब ढाई सौ से अधिक सिपाहियों ने जिले में आमद भी करवा ली है, जो अभी तक नहीं पहुंचे है वह भी आ रहे है। इसके चलते यह सिपाही अब थानों को आवांटित किए जाएंगे जिससे बेहतर पुलिसिंग के साथ ही अपराध पर काबू करने में पुलिस को मदद मिल सकेगी। एसपी डॉ सतीश कुमार का कहना है जो भी नए सिपाही मिल रहे हैं उन्हें जल्द ही थानों में तैनाती दी जाएगी।