{"_id":"5967bd124f1c1b50668b4772","slug":"41499970834-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख 47 हजार 575 किसानों का माफ होगा ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख 47 हजार 575 किसानों का माफ होगा ऋण
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋणमाफी को लेकर शासन के दिशा निर्देश पर प्रशासन ने बड़ी तेजी के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर शासन की ओर से उच्चाधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मॉनीटरिंग करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं। वीसी व बैठकों में एक ही बात बार-बार दोहराई जा रही है कि ऋणमाफी में किसी से लापरवाही न बरती जाए और न ही दलालों व बिचौलियों को पनपने दिया जाए। दो दिन कमिश्नर द्वारा ऋणमाफी के संबंध में ली गई बैठक में जिले को लाभांवित होने वाले किसानों व धनारशि का डाटा उपलब्ध करा दिया गया। जिस पर बैंकों ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रदेश सरकार द्वारा ऋणमाफी को लेकर जिला प्रशासन को जारी गाइड लाइन के अनुसार लाभांवित होने वाले किसानों का पूरा डाटा उपलब्ध करा दिया गया है। जिसमें जनपद के कुल एक लाख 47 हजार 575 किसानों को इससे लाभ मिलेंगा। इस पर कुुल 698.277 करोड़ रुपये खर्च आएगा। अधिकारिक सूत्रों के अनुुसार जिले में किसानों ने कोआपरेटिव बैंक को छोड़ अन्य बैंकों से सबसे ज्यादा फसली ऋण ले रखा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक ओर जहां राष्ट्रीय कृत बैंकों से एक लाख 43 हजार 548 किसानों ने 691.439 करोड़ रुपये का ऋण ले रखा है। वहीं कोआपरेटिव बैंक से 4207 किसानों ने 6.838 करोड़ रुपये का कर्ज लिया हुआ है। कोआपरेटिव बैंक का सिस्टम ऑनलाइन न होने के कारण उनका डाटा एकत्र होने पर थोड़ा अधिक समय लग जाने की बात बभी अधिकारी कह रहे हैं। फिलहाल जिस तेजी के साथ शासन व प्रशासन ऋणमाफही की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं उससे लग रहा है कि अगस्त माह तक तीन चरणों में किसानों को इसका लाभ उन्हें मिल जाएगा।
जिला मंडल में टॉप पर (कोआपरेटिव बैंक का डाटा शामिल नही)
जिला कुल किसान धनराशि (करोड़ों में)
फैजाबाद 65 हजार 262
अंबेडकरनगर 63279 249.223
सुल्तानपुर 71926 475.623
बाराबंकी 143548 691.439
अमेठी 69729 245.179
जिले में 147575 किसानों का ऋणमाफ होगा। जिसमें 698.277 करोड़ रुपये की धनरशि खर्च होगी। संबंधित बैंकों को डाटा भेज दिया गया है। बैंक किसानों के आधार कार्ड, मोबाइल नंबर समेेत अन्य अभिलेखों की जांच कर पूरे डाटा को 22 जुलाई तक पोर्टल पर अपलोड करेंगे। जिसके बाद आगे की कार्रवाई पूरी कराई जाएगी। - संजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी