फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   29 sample fail

दूध, खोवा व पनीर के 29 नमूने फेल

Wed, 01 Jun 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
29 sample fail
बाराबंकी। खाद्य सुरक्षा जागरूकता वैन मंगलवार को शहर के सोमैयानगर होते हुए देवा और बिशुनपुर पहुंची। वैन मेें मौजूद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जहां लोगों को खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट के प्रति सचेत किया वहीं दूध, पनीर, खोवा, रस्क समेत 77 खाद्य पदार्थों के नमूने भरकर जांच की। इसमें से 29 नमूने फेल हो गए। वहीं अभिहीत अधिकारी ने शहर में अभियान चलाकर 10 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि चकहार स्थित अनिल की दूध डेयरी से दूध, मिल्क क्रीम और पनीर का नमूना भरा गया। पंकज के होटल से खोवा, स्वराज के होटल से पनीर, बघौरा स्थित अनिल के होटल से मिश्रित दूध का नमूना भरा गया। इस तरह से 10 नमूने भरकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा वैन ने सोमैयानगर, छपरा स्कूल, देवा, सलारपुर, बिशुनपुर और खेवली में लोगों को खाद्य पदार्थों के प्रयोग के बारे में जागरूक करते हुए इस खाद्य पदार्थों के 77 नमूने भरे गए। इनमें से 29 नमूने जांच में फेल हो गए। इस पर सभी विक्रेताओं को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंकर दयाल तिवारी, डॉ. राकेेेश कुमार सिंह, कमल कुमार, कंचन लता तिवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed