{"_id":"62420a9f86511378dc4dbc25","slug":"24-vahicle-seas-barabanki-news-lko6235784139","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 वाहन सीज, 46 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 वाहन सीज, 46 का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बगैर टैक्स जमा किए सड़कों पर फर्राटा भर रहे वाहनों को लेकर विभाग सख्त हो गया है। एक सप्ताह से चल रहे अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई हुई। इस अभियान के तहत जिले में तीन टीमों ने बकाया अदा किए बिना सड़कों पर दौड़ रहे 24 व्यवसायिक वाहनों को सीज कर दिया। इसके अलावा 46 वाहनों के मानक पूरे न मिलने पर चालान किया गया। कार्यालय में आयोजित शिविर में 13 लाख रुपये बकाया टैक्स जमा कराया गया।
वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है। राजस्व जमा कराने के लिए परिवहन विभाग ने शिविर लगाकर पेनाल्टी में छूट देकर टैक्स अदायगी कराना शुरू किया तो वहीं प्रवर्तन दल प्रथम डॉ. सर्वेश गौतम, द्वितीय राहुल श्रीवास्तव व पीटीओ उमाशंकर मिश्रा की अगुवाई में तीन टीमें चेकिंग अभियान में लगी हैं। तीनों टीम ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी हैं। सोमवार को चलाए गए अभियान में 24 वाहनों को संबंधित थानों में सीज किया गया। वहीं 46 वाहनों का चालान काटा गया है।
इसमें एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने टीम के साथ चेकिंग की। बैरियर लगाकर वाहनों का रोका और माती थाने के पास चेकिंग कर जेसीबी, ईंट भट्टे पर लगी ट्रॉली व पांच ट्रकों समेत 12 वाहनों को सीज किया। इस कार्रवाई से माती थाने के आसपास हड़कंप मचा रहा। वहीं पीटीओ उमाशंकर ने भी 10 वाहनों को सीज किया। एआरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि कार्यालय में पहुंचे 86 वाहन स्वामियों ने 13 लाख रुपये बकाया रोड टैक्स जमा कराया।
विज्ञापन
क्रेन से बस खिंचवाकर थाने पहुंचाई
एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. सर्वेश गौतम ने ओवरलोड प्राइवेट डग्गामार बस को रोक लिया। जांच में पाया कि इस बस का एक वर्ष से रोड टैक्स बकाया था। बस चालक व कंडक्टर ने बस को सफदरगंज चौराहे पर खड़ा कर दिया। बस को थाने ले जाने से मना कर दिया। श्री गौतम ने बताया कि क्रेन मंगाकर बस को खिंचवाकर थाने पहुंचाया गया। बस चालक का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश दिया गया है। वहीं परमिट को भी निरस्त कराने का आदेश दिया गया है। बस में बस्ती, अयोध्या व गोरखपुर की सवारियां थीं। इन सभी को दूसरी बस से गंतव्य भेजा गया।