फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पूर्व मंत्री के भतीजे ने कमरे में बंदकर ग्राम प्रधान को पीटा, थाने का घेराव, मुकदमा

पूर्व मंत्री के भतीजे ने कमरे में बंदकर ग्राम प्रधान को पीटा, थाने का घेराव, मुकदमा

Mon, 28 Jan 2019 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के भतीजे ने कमरे में बंदकर ग्राम प्रधान को पीटा, थाने का घेराव, मुकदमा
टिकैतनगर (बाराबंकी)। सपा सरकार के पूर्व मंत्री राजीव कुमार सिंह के भतीजे ने ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी। इस मामले की शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से नाराज लोगों ने शनिवार को टिकैतनगर थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन



थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम नागापुर हड़ाहा निवासी ग्राम प्रधान देवनारायण के भाई दीपचंद ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात में संजीव सिंह के पुत्र अमन सिंह अपने साथी अंतराम व नन्हे लाल के साथ प्रधान को कोठी पर बुला ले गए। वहां पर उनको ले जाकर कमरे में बंद कर दिया और प्रधान की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि अमन सिंह ने ग्राम प्रधान से अपनी बहन की शादी में तीन लाख रुपए की मांग की थी, जिसको देने मे ग्राम प्रधान ने असमर्थता जताई थी। इसी बात से नाराज होकर उनकी पिटाई की और असलहे से जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान किसी तरह वहां से भागकर आया और परिवारीजनों और ग्रामीणों को आप बीती बताई। इस पर प्रधान के भाई दीपचंद ने शुक्रवार की रात ही थाने में तहरीर देकर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की। लेकिन राजा संजीव सिंह पूर्व कृषि मंत्री राजीव कुमार सिंह के भाई हैं। इसके चलते पुलिस मामले में हाथ डालने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। इसी बात से नाराज सैकड़ों ग्रामीण शनिवार की सुबह थाने पर पहुंच गए और थाने का घेराव शुरू कर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने का घेराव होता देख पहले तो पुलिस ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास करने में जुटी लेकिन जब ग्रामीण नहीं माने तो आनन-फानन में तहरीर लेकर ग्राम प्रधान को सीएचसी भेजा जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गंगेश शुक्ला का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed