फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   संशोधित फाइल- नंबर 7- शहर और दो विधान सभाओं में विकास को मिले 12 करोड़

संशोधित फाइल- नंबर 7- शहर और दो विधान सभाओं में विकास को मिले 12 करोड़

Thu, 31 Jan 2019 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
संशोधित फाइल- नंबर 7- शहर और दो विधान सभाओं में विकास को मिले 12 करोड़
शहर समेत जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में बारह करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। शहर की मलिन बस्तियों पर दो करोड़ तो जैदपुर और दरियाबाद विधानसभा क्षेत्रों में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत दस करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के लिए शासन ने बजट उपलब्ध करा दिया है। फरवरी के अंत तक कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


शहर के नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आने वाली मलिन बस्तियों को बदलने के लिए दो करोड़ रुपये की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की गई है। इस धनराशि से शहर के महेश पुरम, शांतिपुरम, जसवंतनगर और लखपेड़ाबाग की मलिन बस्तियों को संवारा जाएगा।
विज्ञापन


यहां इंटरलॉकिंग और नाली का निर्माण कराने के साथ ही प्रकाश व्यवस्था पर भी पैसा खर्च किया जाएगा। ये विकास कार्य जिले के सभी निकायों की मलिन बस्तियों में कराए जाने का प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों से मांगा जा चुका है। दो करोड़ से होने वाले इन कार्यों के लिए नगरीय विकास अभिकरण ने डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। इस संबंध में पीओ डूडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मलिन बस्तियों में निर्माण कार्य कराए जाने हैं। प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है। जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी।

सीएम ने हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच करोड़ की लागत से विकास कार्य कराने की घोषणा की थी। इसी के बाद जिले के दरियाबाद व जैदपुर विधायकों द्वारा प्रस्ताव भेजने के बाद जहां शासन ने उसे स्वीकृति दे दी, वहीं निर्माण कार्य के लिए दस करोड़ का बजट भी डीएम को भेज दिया है।

शासन ने उक्त निर्माण कार्यों को कराने के लिए दस करोड़ की धनराशि सीधे डीएम के प्रशासनिक खाते में भेज दी है। कार्यदायी संस्था आरईडी द्वारा टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण के लिए डीएम के निर्देश पर धनराशि दी जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।


आरईडी के अधिशाषी अभियंता एसपी गुप्ता ने बताया कि दरियाबाद और जैदपुर विधानसभा क्षेत्रों में दस करोड़ से कार्य कराया जाना है। धनराशि जिलाधिकारी के माध्यम से हमें मिलनी है। टेंडर प्रक्रिया कर दी गई है। फरवरी के अंत में कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed