{"_id":"5c4df870bdec22736e4ebe30","slug":"191548613744-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 करोड़ से कल्याणी नदी का होगा कल्याण, 7 हजार हेक्टेयर पर लहलहाएगी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 करोड़ से कल्याणी नदी का होगा कल्याण, 7 हजार हेक्टेयर पर लहलहाएगी फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सरकार द्वारा नदियों को बचाने को लेकर शुरू की गई मुहिम का असर जिले में भी दिखने लगा। वर्षों से सिल्ट से पटी पड़ी कल्याणी नदी पर बहुत जल्दी ड्रेजिंग शुरू होगी। इस पर तकरीबन 15 करोड़ रुपया खर्च होगा।
इससे 35 गांवों की करीब 7 हजार हेक्टयर भूमि को कृषि योग्य बनाया जा सकेगा और एक बार फिर से फसल लहलहाएगी। इसको लेकर पूरा स्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत ही जल्द इसका अनुमोदन भी मिल जाएगा।
फतेहपुर क्षेत्र में आने वाली कल्याणी नदी की सफाई न होने से यह पूरी तरह से सिल्ट से पट गई है जिसकी ड्रेजिंग का कार्य होना है। सिल्ट जमा हो जाने की वजह से नदी के पानी का प्रवाह पूरी तरह से बाधित हो गया है। नदी में जगह-जगह सिल्ट जमा हो जाने की वजह से पानी एक स्थान पर ही भरा रहता है जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए समय से पानी नहीं मिल पाता है।