फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच दस केंद्रों पर हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, 1669 अभ्यर्र्थी रहे अनुपस्थित

कड़ी सुरक्षा के बीच दस केंद्रों पर हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, 1669 अभ्यर्र्थी रहे अनुपस्थित

Mon, 28 Jan 2019 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच दस केंद्रों पर हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, 1669 अभ्यर्र्थी रहे अनुपस्थित
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर हुई पुलिस भर्ती परीक्षा शहर में बने दस केंद्रों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। दो दिवसीय इस परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जा रहा है। इसमें करीब 14 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग ले रहे है।
विज्ञापन


पहले दिन दोनों पालियों में 1669 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डीएम व एसपी ने भी परीक्षा केंद्रों का हाल देखा। अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते शहर में कई जगहों पर लोगों को जाम से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार से शुरू हुई पुलिस भर्ती की दो दिवसीय परीक्षा के चलते शहर में काफी भीड़ भाड़ देखी गई। शहर के दस परीक्षा केंद्रों मेें महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, जयहिंद इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामसेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज, बाबा गुरूकुल एकेडमी, टीआरसी महाविद्यालय सतरिख आदि जगहों पर परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पालियों की इस परीक्षा में सुबह 10 से 12 बजे में 7032 अभ्यर्थियों में 6140 पहुंचे। जबकि दूसरी पॉली तीन से पांच बजे की परीक्षा में 7032 अभ्यर्थियों में 6255 शामिल हुए। दोनों पालियों में कुल 1669 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के साथ आस पास इलाके में पुलिस की तैनाती रही। परीक्षा में कोई गड़बड़ी न होने पाए इसके लिए डीएम उदयभानु त्रिपाठी, एसपी डॉ सतीश कुमार ने भी केंद्रों पर व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए पुलिस कर्मी उन्हें परीक्षा केंद्र आदि के बारे में भी जानकारी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed