फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   संदिग्ध हालत में लगी आग, जलकर युवती की मौत

संदिग्ध हालत में लगी आग, जलकर युवती की मौत

Tue, 12 Sep 2017 12:21 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में लगी आग, जलकर युवती की मौत
संदिग्ध हालात में लगी आग, जलकर नवविवाहिता की मौत
विज्ञापन


जहांगीराबाद (बाराबंकी)। एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में लगी आग की चपेट में आकर मौत हो गई। पिता की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ससुरालीजनों पर युवती की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है।

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के चकटेरा गांव निवासी रुचि यादव (20) पत्नी धर्मेंद्र यादव रविवार रात घर में संदिग्ध हालत मेें लगी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी पर पति ने रुचि को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां हालत नाजुक होने के चलते उसे लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन वहां ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। जिसके बाद पति शव लेकर घर चला गया। इस बीच सोमवार की सुबह मृतका के पिता फूलचंद यादव निवासी ग्राम ढकौली को जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को बताया। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने युवती के अंतिम संस्कार की तैयारियों को रोकते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने 14 माह पहले धर्मेंद्र से प्रेम विवाह किया था लेकिन उसके बाद से ससुरालीजन उसे परेशान करते थे और अब जान से मार दिया है। इनके द्वारा पति, जेठ व जेठानी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed