फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   19 patient referral, 43 made golden card

19 मरीज रेफर, 43 के बनाए गए गोल्डन कार्ड

Mon, 10 Jan 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
19 patient referral, 43 made golden card
बाराबंकी। जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान गंभीर पाए गए 19 मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया जबकि पात्र पाए जाने पर 43 लोगों के आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए गए। इस दौरान सबसे ज्यादा मरीज, सर्दी, जुकाम और बुखार के आए जिन्हें जांच के बाद दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेले में रविवार को करीब 1494 मरीज देखे गए। इनमें पुरुष मरीजों की संख्या 634 और महिला मरीजों की 607 तथा बच्चों की संख्या 253 रही। इस दौरान टिकैतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने आए राम सिंह ने बताया कि वह एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं, निजी चिकित्सक से इलाज के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। इस पर पीएचसी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच कराई और दवाएं देकर कहा कि तीन दिन बाद आकर दिखा लेना।
विज्ञापन

इसी प्रकार पीएचसी पीरपुर में दवा लेने आई जगदेई ने बताया कि उसे पांच दिनों से बहुत खांसी आ रही है। इस पर चिकित्सकों ने पहले कोविड जांच कराई और इसके बाद दवाएं दीं। मेले में करीब 1494 मरीज देखे गए। इनमें से 19 मरीजों की हालत गंभीर पाए जाने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इस दौरान पात्र पाए गए करीब 43 लोगों के आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों की जांच कराए जाने के बाद दवाएं दी गईं। मेले में आने वाले मरीजों को असुविधा न हो, इसके लिए 132 चिकित्सकों और 335 कर्मचारियों को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed