{"_id":"5c475e20bdec2273aa6ba528","slug":"181548181024-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरा फैक्ट्री गेट पर ताला जड़ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरा फैक्ट्री गेट पर ताला जड़ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहरी सीमा के अंदर ककरहिया बनवा में संचालित कचरा से बिजली बनाने की फैक्टरी को हटाने को लेकर आंदोलित जनहित एकता संगठन के पदाधिकारियों व स्थानीय निवासियों ने तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फैक्टरी को आबादी से बाहर किए जाने की मांग की।
बताते चलें कि कुुछ सालों पूर्व नगर पालिका परिषद क्षेत्र के बनवा ककरहिया गांव में कचरा से बिजली उत्पादन किए जाने की फैक्टरी स्थापित की गई थी। लेकिन इस फैक्टरी की तेज आवाज, कंपन और प्रदूषित हो रहे वातावरण को लेकर जनहित एकता संगठन द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है। कई बार इस संबंध में ज्ञापन भी उच्चाधिकारियों को भेजा गया पर आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका।
मंगलवार को स्थानीय निकाय की निदेशक डॉ. काजल सिंह द्वारा नगर पालिका का निरीक्षण किए जाने की खबर पाकर आंदोलित संगठन के पदाधिकारियों ने फैक्टरी के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अकबर शाह, राम कुंवर, लक्ष्मी नारायन, सुरेश श्रीवास्तव, अवनीश त्रिपाठी, दिनेश सिंह, प्रशांत सिंह, संतराम, राजेंद्र शर्मा, राम समुझ, संतोषी आदि लोग मौजूद रहे।