{"_id":"596fa2224f1c1bdf508b4745","slug":"181500488226-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर युवती की मौत
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब में डूबकर युवती की मौत
कोठी के अज्जौवा गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्घौर (बाराबंकी)। अज्जौवा गांव निवासी एक युवती मंगलवार शाम घर से अचानक लापता हो गई। बुधवार सुबह युवती का शव गांव के बाहर एक तालाब में उतराता मिला। परिवारीजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार कर दिया।
कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम अज्जौवा गांव निवासी रीतू (20) पुत्री राम स्वरूप मंगलवार शाम घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवारीजन उसे पूरी रात ढूंढते रहे। सुबह युवती का शव गांव के बाहर सेमरा तालाब में उतराता मिला। परिवारीजनों का कहना है कि युवती मानसिक रूप से विछिप्त थी। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष कोठी अवधेश यादव ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलेगी तो मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।