फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सुपरजाएंट्स व बाराबंकी थंडर्स ने जीता मैच

सुपरजाएंट्स व बाराबंकी थंडर्स ने जीता मैच

Fri, 16 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सुपरजाएंट्स व बाराबंकी थंडर्स ने जीता मैच
सुपरजाएंट्स व बाराबंकी थंडर्स ने जीता मैच
विज्ञापन

-वाईआर कप के चौथे दिन खेले गए दो लीग मैच
फोटो-14
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेली जा रही युग ऋषि एजुकेशनल सोसायटी की ओर से आयोजित वाईआर कप के चौथे दिन शुक्रवार को दो लीग मैच खेले गए। पहला मैच सांई इंटर कॉलेज व सांई सुपरजाएंट्स व दूसरा मैच बाराबंकी थंडर्स व सुभाष इंटर कॉलेेज के बीच खेला गया। जिसमें सुपरजाएंट्स व बाराबंकी थंडर्स ने जीत दर्ज की।

टूर्नामेंट का पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीसांई इंटर कॉलेज की टीम की ओर से सुधांशु प्रताप सिंह ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 42 रन बनाए। वहीं निखिल शुक्ला के 13 रनों के योगदान से टीम निर्धारित ओवर में मात्र 73 रन बना पाई। सुपरजाएंट्स टीम की ओर से बॉलिंग करते हुए मुबस्सिर इस्लाम ने 4, शौर्य सिंह ने दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सांई सुपरजाएंट्स टीम की ओर से शिवा यादव ने 14, विनायक व दिव्यांशु के 11-11 रनों की बदौलत मैच को टाई कराने में सफल रहे। सुपर ओवर के तहत सांई सुपरजाएंट्स को दो रनों से विजयी घोषित किया गया। वहीं दूसरे मैच में टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी बाराबंकी थंडर्स की ओर से मुकेश यादव ने धुआंधार पारी खेलते हुए 64 रन बनाए। वहीं विप्रज निमग ने भी शानदार 54 रनों का योगदान दिया। अविनाश के 20 रनों से टीम का स्कोर 193 बना दिया। बारिश होने के कारण डकवर्थ लुइस के नियम के तहत बाराबंकी थंडर्स को दो रनों से विजेता घोषित किया गया। मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर मुबस्सिर इस्लाम व मुकेेश यादव को मैन आफॅ द मैच सुभाष इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्याम सिंह द्वारा दिया गया। इस मौके पर सरवर नवाब, पूनम मेहरोत्रा, विनोद कुमार, रितेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed