{"_id":"62b8a5b8a456513bb95468be","slug":"1812-patients-got-treatment-13-referrals-barabanki-news-lko6369750151","type":"story","status":"publish","title_hn":"1812 मरीजों को मिला उपचार, 13 रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1812 मरीजों को मिला उपचार, 13 रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले को लेकर भी चिकित्सक गंभीर नहीं है। कहीं चिकित्सक आए ही नहीं तो कहीं मरीजों की भीड़ दिखी। रविवार को मेले में आए 13 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम, बुखार व डायरिया के मरीज आए जिनकी जांच के बाद दवाएं दी गईं।
जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 1812 मरीज देखे गए। इनमें पुरुष मरीजों की संख्या 674, महिला मरीजों की संख्या 823 तथा बच्चों की संख्या 315 रही। मेले में मरीजों की भारी भीड़ देख संदिग्ध पाए जाने पर 267 लोगों की कोरोना की जांच की गई। गनीमत रही कि इनमें कोई संक्रमित नहीं पाया गया।
वहीं 13 लोगों को परिवारीजन गंभीर हालत में लेकर आए जिनकी जांच और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पात्र पाए गए 26 लोगों के आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजुरी में चिकित्सक सुबह से ही नदारद रहे जबकि यहां दवा लेने आए मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
त्रिलोकपुर पीएचसी पर मरीजों की भीड़ देखने को मिली। यहां दवा लेने आए रामपाल ने बताया कि वह पांच दिनों से पेट दर्द से परेशान है। निजी चिकित्सकों को दिखाने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिला। इस पर चिकित्सक ने जांच कराई और दवाएं दीं। इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीरपुर में भी मरीजों की लाइन लगी थी।
यहां सबसे ज्यादा मरीज बुखार से पीड़ित पाए गये। राकेश ने चिकित्सक को बताया कि वह एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। इस पर चिकित्सक ने जांच कराई और दवाएं देते हुए कहा कि सामान्य बुखार है। दवा का नियमित सेवन करें, बुखार उतर जाएगा।
सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 1812 मरीज देखे गए। इनमें से 13 की हालत गंभीर पाए जाने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।