{"_id":"61f0535ada0fcc5ba71e1cd1","slug":"176-new-corona-case-barabanki-news-lko615092783","type":"story","status":"publish","title_hn":"176 कोरोना संक्रमित और मिले, 42 केवल शहर के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
176 कोरोना संक्रमित और मिले, 42 केवल शहर के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा जिले में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिसे रोकने में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से असफल नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले में 176 और लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। इनमें सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल के कई कर्मचारी भी शामिल हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1327 हो गई है।
पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या कभी बढ़ रही तो कभी घट रही है। लेकिन शहर से लेकर गांव तक गाइड लाइन का पालन होता नहीं दिख रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी इस रफ्तार को रोकने में असफल नजर आ रहा है। विभाग के कई डॉक्टर व कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 176 लोग और कोरोना से संक्रमित पाए गए।
इसमें त्रिवेदीगंज ब्लॉक में 9, हैदरगढ़ में 8, रामसनेहीघाट में 2, जाटा बरौली सीएचसी क्षेत्र में 26, टिकैतनगर में 5, हरख में 11, देवा में 3, फतेहपुर में 11, बड़ागांव में 15, सिरौलीगौसपुर में 1, दरियाबाद में 9, घुंघटेर में 4, सूरतगंज में 5, रामनगर में 14, सिद्घौर में 11 व नगर क्षेत्र में 42 लोग संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि सभी को होम आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन
97.42 प्रतिशत लोगों को पहली डोज
जिले में टीकाकरण जारी रहा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को भी 15 से 18 साल उम्र वाले 2654 किशोर-किशोरियों को टीका लगाया गया। 742 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। 18 साल से अधिक उम्र वाले 7452 लोगों को पहली डोज व 7935 को टीके की दूसरी डोज दी गई। विभाग के अनुसार, 97.42 प्रतिशत लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है।