{"_id":"5b917686867a557e85729235","slug":"161536259718-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मौत पर पावर कार्पोरेशन ने दी एक लाख की सहायता चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से मौत पर पावर कार्पोरेशन ने दी एक लाख की सहायता चेक
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से मौत पर पावर कार्पोरेशन
ने दी एक लाख की सहायता चेक
क्रासर
- सहायता दिए जाने के आश्वासन पर समाप्त हुआ था प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धौर (बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र के सरसा गांव में बुधवार की शाम विद्युत करंट से एक युवक की मौत हो गई थी। नाराज परिवारीजनों व ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। आश्वासन के बाद पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों ने गुरुवार को एक लाख रुपये की सहायता चेक हलका लेखपाल के माध्यम से मृतक के परिवारीजनों को दी।
कोठी थाना क्षेत्र के सरसा गांव निवासी नंदलाल (25) बुधवार को शौचालय के लिए तालाब पर गया था, जहां एचटी लाइन की चपेट में आ गया। परिवारीजन उसे उपचार के लिए सीएससी सिद्धौर ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गयी थी। इससे आक्रोशित परिवारीजन व ग्रामीणों ने सिद्घौर जैदपुर मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया था। सूचना पर असंद्रा थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वर्मा, सिद्धौर चौकी प्रभारी लल्लन सिंह राठौर, क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट उमाशंकर सिंह समेत पावर कार्पोरेशन के जेई बालकराम मौके पर पहुंचे। बालक राम ने मृतक के परिवारीजन को दस हजार नगद राशि देते हुए एक लाख रुपए की चेक देने का आश्वासन दिया था, इसके बाद धरना समाप्त हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गुरुवार को पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों ने एक लाख की चेक विद्युत वितरण खंड हैदरगढ़ द्वारा बनवाकर हलका लेखपाल अवधेश के द्वारा मृतक के परिवारीजन को दी गई।