{"_id":"5a21a7d84f1c1baf678bf44b","slug":"161512155096-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहबे आलम, अंशू, मुमताज व रेशमा ने दूसरी बार लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहबे आलम, अंशू, मुमताज व रेशमा ने दूसरी बार लहराया परचम
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहबे आलम, अंशू, मुमताज व रेशमा ने दूसरी बार लहराया परचम
- नगर पंचायत देवा में निर्दलीय प्रत्याशी साहबे आलम ने तोड़ा 70 साल का मिथक
- नगर पंचायत सतरिख, बंकी व फतेहपुर में तीन महिलाओं को मिली दूसरी जीत
बाराबंकी। नगर पंचायत देवा में संपन्न हुए निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर साहबे आलम वारसी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर सत्तर साल का रिकार्ड तोड़ दिया। यहां पर किदवंती थी कि आजादी से आज तक कोई भी चेयरमैन दूसरी बार चुनाव नहीं जीता है। लेकिन साहब आलम ने 326 वोटों से जीत हासिल कर दिखाया। वहीं नगर पंचायत बंकी, फतेहपुर व सतरिख में महिला प्रत्याशियों ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज किया है।
जनपद की वीवीआईपी श्रेणी की नगर पंचायत माने जाने वाली नगर पंचायत देवा में इस बार कुल 12285 मतदाताओं में से 8489 लोगों ने मतदान किया था। जिसमें पहले राउंड से ही बढ़त बनाने वाले साहबे आलम वारसी ने 3568 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व पूर्व चेयरमैन पति मोहम्मद हारुन वारसी को 326 मतों से पराजित कर नगर पंचायत देवा के सत्तर साल पुरानी परंपरा को ध्वस्त कर डाला। रनर प्रत्याशी हारुन वारसी को 3242 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी साहबे आलम वारसी की रिकार्ड तोड़ इस अप्रत्याशित जीत पर नगर में जश्न का माहौल नजर आया। उनके समर्थकों ने मजार शरीफ पर चादर, फूल माला पेश कर जीत की मन्नत का शुक्राना अदा किया। वहीं इस शानदार रिकार्ड जीत से निर्वाचित अध्यक्ष साहबे आलम व ारसी ने नगर की जनता को समर्पित करते हुए इसे वारिस बाबा की कृपा व लोगों को आशीर्वाद बताया।
-
बंकी, सतरिख व फतेहपुर में दूसरी बार जीती महिला चेयरमैन
जिले की नगर पंचायत फतेहपुर में लगातार दूसरी बार रेशमा मशकूर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता है। इनके घर में बीते 65 साल से चेयरमैन की कुर्सी है। वहीं, बंकी नगर पंचायत से भी निर्दलीय प्रत्याशी अंशू सिंह दूसरी बार जीती है। इसी तरह नगर पंचायत सतरिख से मुमताज बेगम भी दूसरी बार जीतने में सफल रही है।
विज्ञापन
-
भाई सभासद तो बहन चांदबीबी बनी चेयरमैन
नगर पंचायत जैदपुर के निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी चांदबीबी ने चेयरमैन पद की कुर्सी कब्जा कर लिया है। चांदबीबी को 5346 मिले हैं, जबकि भाजपा व सपा की भी धप्रत्याशी बड़े दमखम के साथ चुनाव मैदान में थी। लेकिन उसके बाद भी रियाज अहमद की बहन ने पूर्व चेयरमैन की पत्नी नीलोफर को 1426 मतों के भारी अंतर से हराया है। सपा की शमा परवीन को 1816, भाजपा की प्रत्याशी लज्जावती को 420 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। पूर्व चेयरमैन जियाउर्रहमान की पत्नी नफीसुल निशा को 3768 वोट पिछले बार के चुनाव से काफी कम मत मिले हैं। वहीं पहली बार चेयरमैन पद का चुनाव लड़ रही तफज्जुल हुसैन की पत्नी जहेरा को 2417 मत मिले हैं। जबकि चांदबीबी के भाई व जैदपुर से चेयरमैन रहे रियाज अहमद इस बार सभासद का चुनाव जीते है।