{"_id":"59496ab24f1c1bbc468b47ff","slug":"161497983666-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में साइकिल सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में साइकिल सवार घायल
Updated Wed, 21 Jun 2017 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में साइकिल सवार घायल
बेलहरा (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम सरवा गांव निवासी आरिफ (26) मंगलवार की दोपहर फतेहपुर की ओर से साइकिल से अपने घर वापस जा रहा था। फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर जैसे ही अपने गांव की ओर मुड़ा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैम्पो ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद टैम्पो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। गनीमत रही कि उसमें सवार यात्री बाल-बाल बच गये। घटना के बाद टैम्पो चालक वाहन छोड़ मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल साइकिल सवार को गंभीर हालत में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।