{"_id":"620ea7a3b8ae747cda14f8b0","slug":"14-new-corona-case-barabanki-news-lko618286938","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में मिले 14 नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में मिले 14 नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने लगी है। गुरुवार को हुई जांच में 14 नए संक्रमित ही मिले। इन्हें मिलाकर एक्टिव केसों की संख्या 215 हो गयी है। संक्रमित पाए गए लोगों को होम आइसोलेट करा कर उनके इलाज पर नजर रखी जा रही है। दूसरी तरफ कोरोना से जंग जीतने के लिए टीकाकरण का दौर भी जारी है। इसके चलते ही अब तक 22.50 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
गुरुवार को जांच में संक्रमित मिले लोगों में त्रिवेदीगंज सीएचसी क्षेत्र से एक, रामसनेहीघाट में दो, फतेहपुर में चार, घंघटेर में एक, सूरतगंज में दो व शहरी क्षेत्र से चार लोग शामिल हैं। इसके साथ ही 5 से 18 साल वाले 6422 किशोर किशोरियों का टीकाकरण कराने का कार्य भी किया गया।
इसके साथ ही विधानसभा चुनावों में ड्यूटी लगने के बाद बीमार हो रहे कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ। कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए सभागार में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शाम 5 से 7 बजे तक शिविर आयोजित कर मतदान कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीडीओ एकता सिंह ने बताया कि जो कार्मिक बीमार है उनके लिए मेडिकल बोर्ड की व्यवस्था डीआरडीए में की गई है। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के बाद ड्यूटी काटी जाएगी।