{"_id":"5c782d65bdec22738c0f2bd3","slug":"131551379813-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने फोन कर मांगा कुछ ऐसा, पति ने मुंबई से ही दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने फोन कर मांगा कुछ ऐसा, पति ने मुंबई से ही दे दिया तीन तलाक
Fri, 01 Mar 2019 12:35 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती को उसके पति ने मुंबई से फोन पर तीन तलाक दे दिया। युवती का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने यह हरकत की है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इस पर एएसपी ने मामला महिला थाने के सुपुर्द करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।
कोतवाली शहर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने एएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र के जरिये बताया है कि उसका निकाह नवंबर 2018 में मुंबई के थाना बाबासी निवासी एक युवक से हुआ था।
विवाहिता का आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये और एक मोबाइल की मांग पूरी न होने पर निकाह के दो माह बाद उसे पति ने पीटकर घर से भगा दिया और हत्या की धमकी दी थी। दो माह से मायके में रह रही पीड़िता ने गुजारा भत्ता के लिए न्यायालय की शरण ली थी।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी जब उसके पति को हुई तो उसने मुंबई से ही फोन कर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। एएसपी ने बताया कि पीड़िता का प्रार्थना पत्र महिला थानाध्यक्ष को देकर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।