फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बैंक से रुपये निकाल कर जा रही महिला से दस हजार की लूट

बैंक से रुपये निकाल कर जा रही महिला से दस हजार की लूट

Thu, 31 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकाल कर जा रही महिला से दस हजार की लूट
बैंक से रुपये निकाल कर जा रही महिला से 10 हजार की लूट
विज्ञापन


हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बेखौफ लुटेरों ने बृहस्पतिवार को बैंक से पैसा निकालने के बाद भाई के साथ साइकिल से जा रही एक महिला से दस हजार रुपये लूट लिए। हैदरगढ़ कस्बे में हुई वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से भाग निकले। जानकारी पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की है लेकिन उनका पता नहीं लग सका है।

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुमेदान पुरवा मजरे अंसारी गांव की गौरी पत्नी स्वर्गीय मेवालाल ने कस्बा हैदरगढ़ स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा के खाते से बीस हजार रुपये निकाले थे। पीड़िता ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास की पहली किश्त चालिस हजार रुपये खाते में मिलने पर निर्माण सामग्री के लिए बीस हजार रुपये निकालने के लिए रनापुर निवासी भाई बुद्धू के साथ साइकिल से बैंक गई थी। इसके बाद बैंक से पति की वरासत के संबंध में लेखपाल से मिलने के लिए तहसील जा रही थी तभी पुरानी तहसील के निकट बाइक सवार दो बदमाश पीछे से पहुंचे और धक्का देकर महिला से रुपये से भरा झोला लूटकर भाग निकले। पीड़िता ने बताया कि बैंक से रुपया निकाल कर निर्माण सामग्री के लिए दस हजार रुपया प्रधान को दिया था और दस हजार रुपया झोले में रखा था। वारदात के बाद शिकायत पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। कोतवाल पीके तिवारी ने कहा घटना टप्पेबाजी की है पुलिस जांच कर रुपया छीनने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed