{"_id":"59496aac4f1c1b243d8b47dd","slug":"11497983660-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र गृहस्थी कार्डो के सत्यापन का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र गृहस्थी कार्डो के सत्यापन का जाना हाल
Updated Wed, 21 Jun 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पात्र गृहस्थी कार्डों के सत्यापन का जाना हाल
दरियाबाद (बाराबंकी)। शासन के आदेश पर हाल ही में हुए पात्र गृहस्थी कार्डों के सत्यापन का सच जानने के लिए मंगलवार को दरियाबाद कस्बा के एक उचित दर विक्रेता की दुकान पर खाद्य उपायुक्त फैजाबाद पहुंचे। कोटेदार के साथ निरस्त किए गए राशन कार्ड तथा कुछ पुराने कार्डधारकों के घर पर पहुंच कर सत्यापन की गुणवत्ता परखी। इस दौरान उन्होंने कार्य पर संतोष व्यक्त किया।
शासन के आदेश के बाद जिले में सभी कोटेदारों के पास दर्ज पात्र गृहस्थी कार्डो के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। आदर्श नगर पंचायत दरियाबाद में संचालित सात उचित दर विक्रेता की दुकानों के कार्डो का सत्यापन पूरा हो गया है जिसकी सूची भी नगर प्रशासन द्वारा आपूर्ति कार्यालय रामसनेहीघाट मे जमा कराई जा चुकी है। सत्यापन कार्य मे पारदर्शिता की स्थित को परखने के लिए खाद्य उपायुक्त फैजाबाद सतेन्द्र सिंह मंगलवार की दोपहर दरियाबाद के उचित दर विक्रेता ज्ञानेन्द्र नाथ शर्मा के दुकान पर पहुंचे और सत्यापन कार्य के बारे मे जानकारी ली। अपात्र पाए गए कार्डधारकों की स्थिति के आंकलन के लिए कुछ कार्डधारकों के घर पर भी गए। अपात्र किए गए कार्डधारकों की सूची पर उपायुक्त ने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान खाद्य उपायुक्त के साथ डीएसओ एसवी शाही, एआरओ विश्वनाथ यादव, आपूर्ति निरीक्षक आरएन मिश्रा, अतुल सिंह, जितेन्द्र पाठक भी मौजूद रहे।