फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   1135 Durga idols will be immersed today at 136 ghats

Barabanki News: 136 घाटों पर आज विसर्जित होंगी 1135 दुर्गा प्रतिमाएं

Fri, 11 Oct 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 11 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
1135 Durga idols will be immersed today at 136 ghats
मसौली क्षेत्र के पड़रियापुल के पास विसर्जन के लिए तैयार किया जा रहा घाट। -संवाद
रास्तों की ड्रोन से निगरानी, 18 घरों पर ईट-पत्थर मिलने से नोटिस
विज्ञापन

विसर्जन के दौरान उड़ेंगे ड्रोन, होगी वीडियोग्राफी, टीमें हुई गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। नवरात्र के उल्लास के साथ ही जिले में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। शनिवार को नदी व नहर के 136 घाटों पर 1135 दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। इसे लेकर शुक्रवार को पुलिस ने जिले भर में विसर्जन स्थल तक जाने वाले रास्तों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की। जैदपुर में 18 लोगाें को घरों से ईंट-पत्थर हटाने के लिए नोटिस दिया गया है। हर स्थल के लिए पुलिस व राजस्वकर्मियों की टीमें गठित हैं।
सबसे अधिक 183 प्रतिमाओं का विसर्जन मसौली क्षेत्र में कल्याणी नदी के घाट पर होगा। जबकि हैदरगढ़ के औसानेश्वर घाट पर 96 प्रतिमाएं, रामसनेहीघाट में बुढ़वा बाबा के निकट घाट पर 47 प्रतिमाएं विसर्जित होंगी। जबकि सरयू नदी में रामसनेहीघाट, सिरौलीगौसपुर से लेकर रामनगर तक तीन दर्जन स्थानों पर विसर्जन होगा। करीब 50 प्रतिमाएं माती क्षेत्र में इंदिरा नहर के किनारे आएंगी। शुक्रवार को जैदपुर, रामनगर, मसौली, हैदरगढ़, असंद्रा, रामसनेहीघाट व सहित में आबादी के बीच से जाने वाले 55 से अधिक रास्तों के आसपास ड्रोन कैमरे उड़ा कर मकानों की छतों की निगरानी की गई। जैदपुर के एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि कस्बे की 18 घरों की छतों पर ईंट व पत्थर इकट्ठा पाए गए। इसकी वजह पूछी गई है।
विज्ञापन

150 पुलिसकर्मियों की टीम अलर्ट
नदियों के किनारे गड्ढे खोदकर 1135 दुर्गा प्रतिमाओं का विर्सजन किया जाएगा। इस दौरान वीडियोग्राफी व ड्रोन से निगरानी होती रहेगी। 150 पुलिसकर्मियों की टीम अलर्ट रहेगी। यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष फोकस रहेगा। -दिनेश कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed