फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   11 corona positive case found

11 और मिले संक्रमित, कराए गए होम आइसोलेट

Tue, 04 Jan 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
11 corona positive case found
बाराबंकी। जिले में सोमवार को एक साथ 11 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि के बाद सभी को होम आइसोलेट कराते हुए चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। इस तरह से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। विभाग लगातार बढ़ रहे संक्रमण के प्रसार पर रोक लगा पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। कोरोना से निपटने की तैयारियां सिर्फ निर्देशों तक ही सीमित होती जा रही हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार की शाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 11 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में तीन, जाटा बरौली क्षेत्र में तीन और दरियाबाद, हरख, सिद्धौर, सूरतगंज और सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के गांवों में एक-एक संक्रमित पाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित क्षेत्र के सीएचसी अधीक्षकों को गांवों में टीम भेजकर संक्रमितों को होम आइसोलेट कराने के साथ ही कोविड नियमों का पूरी तरह से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का क्रम पिछले एक सप्ताह से चल रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस संक्रमण के प्रसार पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बना सका है। विभाग सिर्फ निर्देशों तक सीमित होता जा रहा है यहीं कारण है जिले में एक बार फिर से कोरोना के मरीज तेजी से मिलने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे साफ हो रहा है कोरोना की तीसरी लहर ने जिले में अपनी दस्तक दे दी है। इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि सोमवार की शाम को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 11 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लोगों से अपील की जाती है कि वह अपने घरों पर रहें और सुरक्षित रहें। बहुत जरूरी हो तभी घर से निकले और मास्क जरूर पहने तथा कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed