फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मतगणना के चलते बढ़ी भीड़, जाम से जूझता रहा शहर

मतगणना के चलते बढ़ी भीड़, जाम से जूझता रहा शहर

Sat, 02 Dec 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
मतगणना के चलते बढ़ी भीड़, जाम से जूझता रहा शहर
मतगणना के चलते बढ़ी भीड़, जाम से जूझता रहा शहर
विज्ञापन

हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख मार्गो पर रही वाहनों की कतार
बाराबंकी। शहर में मतगणना के चलते लोगों की भारी भीड़ रही। इसके चलते मुख्य मार्ग पर लगे जाम में फंसकर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को शहर में नगर पालिका परिषद के चुनाव की मतगणना जनेस्मा कॉलेज व नगर पंचायत सतरिख, देवा, जैदपुर व बंकी की मतगणना पटेल महिला कॉलेज हैदरगढ़ मार्ग पर हो रही थी। यहां पर मतदान से जुड़े प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का जमावाड़ा होने के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। पटेल कालेज के पास हैदरगढ़ मार्ग व स्टेशन मार्ग, पुलिस लाइन तिराहा व देवा मार्ग पर दोनों तरफ वाहन खड़ होने के चलते हाईवे से लेकर मोहल्ले तक जाने वाले मार्ग में भी जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसकर जहां स्कूल छूटने के बाद घर जाने वाले छात्र छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा वही राहगीरों को भी बेवजह घंटो का समय बरबाद होना पड़ा। चुनाव परिणाम आने के बाद जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी व उनके समर्थकों की भीड़ के चलते जाम के हालात देर शाम तक बने रहे। इस दौरान शहर में तैनात पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed