फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सीएमओ कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन

सीएमओ कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन

Tue, 12 Sep 2017 12:21 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन
सीएमओ कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन


बाराबंकी। समस्याओं का निराकरण न होने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि काफी लंबे समय से उनकी मांगें लंबित चल रही है जिनका निराकरण नहीं किया जा रहा है। सीएमओ को सौंपे गए ज्ञापन में कर्मियों ने लिखा है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया जाता है तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे।

धरने को संबोधित करते हुए यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष जीके मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों समस्याओं को विभाग गंभीरता से नहीं ले रहा है जिसकी वजह से हम लोगों को आज अपने हक के लिए धरना प्रदर्शन तक करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समायोजन के बाद जिले में कनिष्ठ सहायक के पद रिक्त पड़ेे हैं इन पदों पर अधिसंख्य पदों पर कार्यरत कर्मियों को समायोजित किया जाए। स्वयं के अनुरोध पर स्थानांतरित 34 लिपिकों के किए गए स्थगनादेश तत्काल निष्प्रभावी किए जाए। शासन के निर्देश के क्रम लिपिकों की पदोन्नति की जाए। इसके अलावा पहले से जो मांगें लंबित हें उनका भी निराकरण किया जाए। परिधगत कार्यालयों में कार्यरत अधिसंख्य लिपिकों का समायोजन जल्द ही किया जाए। लिपिकों के रिक्त पदों कार्यरत कर्मियों को पदोन्नति देके भरा जाए। इसके अलावा अन्य कई मांगे लंबित हैं जिनका निराकरण 14 सितंबर तक नहीं होगा तो 15 सितंबर को स्वास्थ्य महानिदेशालय के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री विनय कुमार पांडेय, राजेश सिंह, विनय तिवारी, अखिलेश नरायन शुक्ला, उमाकांत मिश्रा, गंगा प्रताप पांडेय, रेखा तोमर, रवि वर्मा, अनिल सिंह, सुशील पांडेय, कमाल फातिमा, अमित गौड़, निखिल श्रीवास्तव, दुर्गेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed