फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   फैजाबाद के ट्रांसपोर्टर के अपहरण व हत्या में पांच हिरासत में

फैजाबाद के ट्रांसपोर्टर के अपहरण व हत्या में पांच हिरासत में

Tue, 12 Sep 2017 12:21 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद के ट्रांसपोर्टर के अपहरण व हत्या में पांच हिरासत में
फैजाबाद के ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में पांच हिरासत में
विज्ञापन


बाराबंकी। फैजाबाद के ट्रांसपोर्टर की अपहरण कर हत्या के मामले का पुलिस हत्यारों के काफी करीब पहुंच गई है। पुलिस जल्द ही हत्याकांड का राजफाश कर सकती है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर कड़ी से कड़ी जोड़ने के बाद हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे व्यापारिक प्रतिष्ठा मुख्य वजह है।

बताते चले कि फैजाबाद जिले के ग्राम रामपुर छतवारा निवासी विनय कुमार यादव के पास करीब एक दर्जन यात्री बसें है जो लखनऊ से फैजाबाद आदि जगह पर चलती है। 25 सितंबर की रात विनय यादव अपनी बस से लखनऊ से फैजाबाद जा रहे थे तभी रामसनेहीघाट हाईवे बाईपास के पास पहुंचे इनोवा सवार बदमाश व्यापारी का अपहरण कर ले गए थे। इसके बाद 8 सितंबर को अंबेडकरनगर जिले के टांडा के पास नदी में एक शव बरामद हुआ जिसके बाद मिले आधार कार्ड व हाथ की घड़ी के आधार पर उसकी पहचान विनय यादव के रूप में की गई थी। इस बीच पुलिस ने अहमदपुर टोल प्लाजा पर इनोवा कार को भी चिह्नित किया लेकिन उसका नंबर फर्जी निकला। हालांकि पुलिस ने जांच आगे बढ़ाया तो पांच आरोपी हत्थे लग गए है। सूत्रों की मानें तो व्यापारी की हत्या के पीछे उसके व्यापारिक विरोधी हैं हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं किया जा रहा है लेकिन पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा कर सकती है। एएसपी शशीकांत तिवारी का कहना है कि अहम सुराग मिले है जल्द ही घटना के आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed