{"_id":"e3306c4accc7786b1fc68ee0be02aeb1","slug":"zaheer-club-for-under-bridge-inspection-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर ब्रिज के लिए जहीर क्लब में डीएम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर ब्रिज के लिए जहीर क्लब में डीएम का निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहीर क्लब मैदान से रेलवे अंडर ब्रिज की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व अधिवक्ताओं के अनुरोध पर डीएम ने स्थल का निरीक्षण किया। नियमानुसार जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
पूर्व में भी कई डीएम यहां का जायजा ले चुके हैं, लेकिन नतीजा शून्य रहा। केवटरा क्रासिंग से लगभग सौ फीट दूर केन पुल की तरफ अंडर ब्रिज स्वीकृत है, लेकिन व्यापारी और अधिवक्ता संकट मोचन मंदिर के सामने जहीर क्लब मैदान से ब्रिज निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को डीएम सुरेश कुमार ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
ब्रिज के लिए दी जाने वाली जमीन की नापजोख कराई। सिटी मजिस्ट्रेट केएस पांडेय और तहसीलदार संतराम भी उनके साथ थे। डीएम ने भरोसा दिया कि रेलवे को पत्र भेजकर जल्द संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष मोहन साहू, अंसार अहमद सिद्दीकी, अनीस अंसारी, अजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन