{"_id":"6096d13f8ebc3ee1c14e8e01","slug":"youvak-ki-maut-banda-news-knp627418288","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे में पिकअप पेड़ से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे में पिकअप पेड़ से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। बहेरी गांव भूसा लेने जा रही तेज रफ्तार पिकअप बांदा-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर पेड़ से टकरा गई। चालक सीट संभाले वाहन स्वामी के युवा बेटे की मौत हो गई। मृतक के पिता सहित सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया।
घटना शनिवार को सुबह थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे में स्थित इंजीनियरिंग कालेज के पास की है। बांदा शहर के अलीगंज निवासी रामनारायण शनिवार की सुबह भूसा लेने के लिए खुद की पिकअप से बहेरी गांव जा रहा था। उसका बेटा मंतू (30) ड्राइविंग सीट संभाले था। इंजीनियरिंग कालेज के पास ट्रक को साइड देते समय तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। चालक मंतू (30) और उसके पिता रामनारायण (60) सहित प्रशांत (26) व मुन्ना (27) तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला और सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां डाक्टरों ने मंतू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत होने पर रामनारायण व प्रशांत को कानपुर रेफर कर दिया गया। मंतू के भाई अंकित ने बताया कि पिता सहित परिवार के सभी लोग खुद की पिकअप में काम करते थे। मंतू तीन भाइयों में बड़ा था और पिकअप चलाता था। उसके एक बेटा व एक बेटी है। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन को थाने में खड़ा करा दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।