फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   youth shot dead

युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 15 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
youth shot dead
youth shot dead - फोटो : BANDA
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के पिपरी गांव में सोमवार की सुबह 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे गांव में दो पक्षों के बीच रंगदारी और दबदबे के लिए चल रही रंजिश बताई गई है। चाचा की तहरीर पर दो भाइयों समेत छह लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपी फरार बताए गए हैं। हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

गांव का पंकज सिंह सुबह करीब छह बजे घर से शौच के लिए निकला था। कुछ दूर नहर किनारे पहले से घात लगाए गांव के लोगों ने उसे घेर लिया और घसीटकर खेत में ले जाकर तमंचा से सीने पर गोली मार दी। पंकज की वहीं मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर पंकज के परिजन घटनास्थल की तरफ दौड़े। कुछ ही देर बाद कोतवाली देहात पुलिस भी पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों आदि से घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने लिए।
विज्ञापन

चचेरे भाई मोहन सिंह और मां मुन्नी ने बताया कि हत्या कर भाग रहे लोगों को उन्होंने पहचान लिया है। उनकी संख्या छह है। बताया कि गांव में अपना दबदबा बनाने के लिए गांव के स्वजातीय धर्मेंद्र सिंह और बुद्धविलास सिंह पंकज से खुन्नस रखते थे। दीपावली की रात भी आरोपियों ने नशे में धुत होकर पंकज के साथ झगड़ा किया था। देहात कोतवाली पुलिस ने इसे गंभीरता से न लेकर दोनों में समझौता कराकर रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के मुताबिक पंकज दो भाइयों में बड़ा और खेतीबाड़ी करता था। छोटा पुत्र अमर सिंह घटना वाले दिन सोमवार को सुबह मजदूरी करने लखनऊ चला गया था। कोतवाली इंसपेक्टर बृजेश यादव ने बताया कि मृतक के चाचा अवधेश सिंह की तहरीर पर दो सगे भाइयों धर्मेंद्र सिंह, बुद्धविलास समेत भुजबल, विक्रम सिंह, अजय व नरेंद्र के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।
पंकज और हत्यारोपियों के बीच करीब पांच माह पूर्व गांव में शादी समारोह के दौरान झगड़ा हुआ था। पंकज और उसका चचेरा भाई मोहन सिंह समेत दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र व बुद्धविलास के बीच नशे की हालत में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आमने-सामने आ गए थे। गांव के बुजुर्गों ने हस्तक्षेप कर शांत कराया था।

यह विवाद देहात कोतवाली पुलिस तक पहुंचा, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। समझौते की रस्म अदायगी कर ली। मृतक के चचेरे भाई मोहन सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस के रवैए के चलते पंकज की हत्या हो गई। उधर, कोतवाली इंसपेक्टर का कहना है कि दीपावली की रात हुए झगड़े पर दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया गया था। पूर्व के झगड़े की उन्हें जानकारी नहीं है।

youth shot dead

youth shot dead- फोटो : BANDA

youth shot dead

youth shot dead- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed