{"_id":"6536b497b9975160710ada89","slug":"youth-falls-in-khanti-due-to-collision-with-truck-dies-banda-news-c-212-1-ori1004-3777-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रक की टक्कर से खंती में गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रक की टक्कर से खंती में गिरा युवक, मौत
विज्ञापन
बांदा। देवी प्रतिमा और रामलीला देखकर अपने साथियों संग जा रहे युवक को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क किनारे खंती में जाकर गिर गया। साथियों ने हादसा होता देखा तो पुलिस और परिजनों को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से उसे अतर्रा सीएचसी भेजा। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रात तीन बजे उसने दम तोड़ दिया।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के चौरिहन पुरवा निवासी कमलेश (19) रविवार की रात पुरवा समेत कस्बे में लगी देवी प्रतिमाओं की झांकी और रामलीला मंचन देखने गया था। उसके साथ गांव के सागर और बिंटू भी थे। यह तीनों देर रात घर वापस आ रहे थे। पीछे से आए ट्रक ने कमलेश को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क किनारे खंती में गिरकर गंभीर घायल हो गया। हादसा देख उसके आगे चल रहे सागर और बिंटू ने उसके परिजनों और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे एंबुलेंस से अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। यहां से देर रात उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी रात तीन बजे मौत हो गई। बड़े भाई महेश ने बताया कि गांव में रहकर मजदूरी करता था। घर में मां सवरिया हैं। पिता मेवालाल के दो साल पहले पेट का ऑपरेशन हुआ था। वह घर में ही रहते हैं। मजदूरी से घर चलता था। अतर्रा कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।