{"_id":"629f87a00b3dfc658a6d73f2","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-banda-news-knp7011416159","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन पीटकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिक शराब पीने से मौत का अंदेशा जता रही है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के लखन कालोनी निवासी शिवकुमार का पुत्र आकाश अपनी सोमवार को चचेरी बहन बरखा की शादी में शामिल होने बदौसा रोड स्थित मैरिज गार्डेन गया था। देर रात चचेरे भाई अमन ने उसके घरवालों को अधिक शराब पीने से बेहोश होने की सूचना दी। इस पर भाई बादल उसे घर ले आया और ऊपर कमरे में लिटा दिया। मंगलवार दोपहर हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले आए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिता ने बताया कि आकाश की नाक के नीचे गहरा घाव है। आशंका जताई कि उसकी पीटकर हत्या की गई है। हालांकि शादी समारोह में उपस्थित अन्य परिजन नशे की हालत में कुर्सी से गिर जाने पर चोट लगना बता रहे हैं। वह फलों की दुकान में काम करता था। अविवाहित था। छह भाइयों में दूसरे नंबर का था।
इंस्पेक्टर अनूप कुमार दुबे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। शराब किसके साथ पी आदि कई बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।