फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth dies due to vehicle collision on Bundelkhand Expressway

Banda News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 16 Mar 2024 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to vehicle collision on Bundelkhand Expressway
बांदा। चाचा के साथ प्रयागराज संगम से स्नान कर लौट रहे कार सवार युवक को पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। चाचा ने उसे बिसंडा पीएचसी में दिखाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। जिला अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ला निवासी पुरोहित श्याम शुक्ला के पुत्र हर्षित शुक्ला (30) मोहल्ले में ही वाहन धुलाई सेंटर खोले है। वह अपने चाचा लक्ष्मी नारायण के साथ प्रयागराज में संगम में स्नान करने गया था। वहां से स्नान कर चाचा-भतीजा कार से वापस आ रहे थे। गुरुवार की रात बिसंडा थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर उसके चाचा लघुशंका के लिए उतर गए।
विज्ञापन

इस बीच वह भी कार को आगे बढ़ाकर चाचा से यह कहकर कि मैं जा रहा हूं। कहकर कार आगे खड़ी करके वह भी लघुशंका करने लगा। इस बीच वहां से गुजरे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। चाचा उसे लेकर बिसंडा पीएचसी पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में हर्षित शुक्ला ने दम तोड़ दिया। मौसेर भाई गुरु अवस्थी ने बताया कि हर्षित की चेन, मोबाइल व पर्स गायब मिला है। दो पुत्र व पत्नी प्रतिभा है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed