{"_id":"68fbc31588eb645bc80e6594","slug":"youth-dies-by-drowning-in-chandrawal-river-banda-news-c-212-1-bnd1018-135093-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चंद्रावल नदी में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चंद्रावल नदी में डूबकर युवक की मौत
Fri, 24 Oct 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के पडो़हरा गांव में शुक्रवार सुबह चंद्रावल नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह महाराष्ट्र से दीपावली मनाने गांव आया था। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी 18 वर्षीय राजेश अपने दादा के लड़के दीपक के साथ मामा बदलू वर्मा के घर पडोहरा गया था। सुबह करीब 11:30 बजे वह दीपक और प्रियांशु के साथ चंद्रावल नदी में नहाने गया। डुबकी लगाते समय राजेश का पैर फिसल गया और वह गहरे गड्ढे में चला गया। साथी दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और गोताखोरी शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने राजेश को बाहर निकाला और जसपुरा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिवंगत राजेश के पिता भजनलाल की दो वर्ष पहले टीबी से मौत हो चुकी थी। वह पुणे में मजदूरी करता था और दीपावली पर गांव लौटा था। तीन भाइयों में सबसे छोटा राजेश की मौत से मां रामबाई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।