फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth commits suicide by hanging on tree

पेड़ पर फांसी लगाकर युवक ने खुदकुशी की

Tue, 31 Aug 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging on tree
बांदा। शौच के बहाने घर से निकले युवा मजदूर ने मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी। घटनास्थल घर से करीब एक किलोमीटर बताया गया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने निरीक्षण किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजन हत्या या आत्महत्या के बारे में स्पष्ट नहीं बता सके।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस आत्महत्या मान रही है। कोतवाली देहात क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी राम मनोहर के पुत्र अनिल रैदास (32) का शव मंगलवार को सुबह नहर किनारे बबूल के पेड़ पर अंगौछे के फंदे में लटका मिला।
विज्ञापन

चरवाहों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। कुछ देर बाद कोतवाली देहात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया। पिता ने बताया कि अनिल अपनी पत्नी रोशनी और तीन पुत्रों के साथ अलग रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था और न ही रंजिश। शौच के बहाने घर से निकला था। हत्या या आत्महत्या के बारे में स्पष्ट नहीं बता सके। इस बाबत पत्नी का कहना है कि घर में किसी प्रकार कोई झगड़ा नहीं हुआ।
मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
झाड़फूंक में चली गई युवती की जान
बांदा। सर्प दंश से युवती की मौत हो गई। कालिंजर थाना क्षेत्र के शाहपाटन गांव निवासी बब्बुल की पत्नी सविता (30) सोमवार की रात घर में काम कर रही थी। तभी सर्प ने डस लिया। परिजन उसे झाड़फूंक के लिए उसके मायके पिपरा गांव ले गए।
यहां के बाद देसी दवा कराने के लिए उसे शंकर बाजार ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन नरैनी सीएचसी ले गए। डाक्टर ने मृत्यु की पुष्टि कर दी। मृतका के दो पुत्र हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बिजली गिरने से किशोर झुलसा
बांदा। खेत में धान की बेड़ लगा रहा किशोर बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया। गिरवां थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव निवासी ओमप्रकाश का बेटा कुलदीप मंगलवार को सुबह धान की बेड़ लगा रहा था, तभी बारिश शुरू हो गई।
बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी तेज धमाके के साथ बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed