{"_id":"60eb307b8ebc3ebf5a00b39c","slug":"youth-brutally-murdered-banda-news-knp6396193132","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की बेरहमी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की बेरहमी से हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। ननिहाल में रह रहे युवक की अगवाकर धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। उसका धड़ जर्जर कुएं में मिला, जबकि सिर कुछ दूर नहर पटरी में पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी पहुंचा, लेकिन हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के तेरा (ब) गांव निवासी राजा उर्फ रामजी मिश्रा का बेटा बबलू मिश्रा (35) नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल गांव स्थित में ननिहाल में रह रहा था। पिछले एक साल से मामा संतोष मिश्रा से अलग चुन्नू के मकान में किराये का कमरा लेकर रहता था। चुन्नू की ही चार पहिया गाड़ी चलाता था। रविवार को सुबह बिल्हरका गांव मार्ग में नहर पटरी पर सिर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिर कब्जे में ले लिया और धड़ की तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को कुछ दूर पर स्थित कुएं में धड़ मिल गया। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान बबलू मिश्रा के रूप में की। पुलिस ने उसके ननिहाल और परिजनों को सूचना दी।
मामा संतोष मिश्रा ने बताया कि बबलू कुछ महीनों से यहां किराये के मकान में रह रहा था और मकान मालिक की बोलेरो चलाता था। ब्याज में लोगों को पैसा भी देता था। शनिवार की रात पड़ोसियों ने बबलू के कमरे से शोर की आवाज सुनी, लेकिन रात अधिक होने से बाहर नहीं निकले। सुबह कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और बबलू गायब था। तब अनहोनी की आशंका हुई। इसी बीच शव मिलने की सूचना मिल गई। मामा ने बताया कि मृतक अविवाहित था। बड़ा भाई एक मामले में जेल में है। माता-पिता का बहुत पहले निधन हो चुका है। पुलिस ने मामा की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ नितिन कुमार व कोतवाली प्रभारी सविता श्रीवास्तव का कहना है कि पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। उधर, हत्या को लेकर प्रेम-प्रसंग और लेनदेन की भी चर्चा रही।