फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Younger's Bolero tramples father during elder son's wedding procession

Banda News: बड़े बेटे की बरात में छोटे की बोलेरो ने पिता को रौंदा

Fri, 26 Apr 2024 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Younger's Bolero tramples father during elder son's wedding procession
बांदा/बदौसा। बड़े बेटे की बरात के वक्त छोटे बेटे की बोलेरो की चपेट में आकर पिता की मौत हो गई। हादसे से बरात में चीख-पुकार मच गई। घबराया छोटा बेटा बोलेरो समेत मौके से भाग निकला। इसके बाद बरात भी बिना दुल्हन के लौट गई। पुलिस ने बताया कि पिता लघुशंका कर रहे थे, तभी बोलेरो बैक करते वक्त बेटे की गाड़ी से हादसा हुआ है। फिलहाल अभी कोई तहरीर परिजनों की ओर से नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर निवासी गनेशा प्रजापति (60) के बड़े पुत्र विनोद की बरात बदौसा थाना क्षेत्र के कुम्हारन पुरवा पौहार गांव में 25 अप्रैल गुरुवार को गई थी। यहां विनोद की शादी कमलेश प्रजापति की पुत्री कुंती के साथ होनी थी। बरात में रात दो बजे द्वारचार की रस्म के लिए विनोद का छोटे भाई अरविंद बोलेरो से जनवासे में रखी साड़ियां लेने के लिए बोलेरो से निकला।
विज्ञापन

जब अरविंद बोलेरो बैक कर रहा था, तभी लघुशंका कर रहे उसके पिता गनेशा गाड़ी के पिछले पहियों की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख बरातियों और जनातियों में खलबली मच गई। शादी की सभी रस्में जहां की तहां रोक दी गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल अरविंद का कुछ पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नहीं पता था कि पिता को ही रौंद दिया
परिजनों ने बताया कि हादसे के वक्त अरविंद को यह तो को लगा कि उसने किसी को रौंद दिया है, लेकिन उसे तनिक भी न एहसास था कि उसने अपने पिता की ही जान ले ली है, यही वजह थी कि पकड़े जाने के डर से वह मौके से भाग निकला। अब परिजनों को लग रहा है कि आत्मग्लानि के चलते कहीं अरविंद भी कोई अनहोनी न कर बैठे।
- दो माह बाद दोबारा उठेगी बरात
वहीं, दूसरी ओर दुल्हन कुंती के पिता कमलेश प्रजापति ने बताया कि लगता है कि बेटी के भाग्य में आज के दिन शादी नसीब नहीं थी। इस कारण हादसा हुआ और बरात वापस लौट गई है। अब दो माह बाद ही दोबारा बरात उनके दरवाजे आएगी।

- घटना से हर कोई हैरान था
घटना को लेकर क्या बराती और क्या जनाती, सभी हैरान थे। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि जो गनेशा कुछ देर पहले बेटे की शादी की खुशी में बरात भर झूमते हुए आया, वहीं गनेशा समधी के दरवाजे में इस तरह हमेशा के लिए दुनिया से चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed