फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young woman on fire, scorching to save husband

युवती ने आग लगाई, बचाने में पति भी झुलसा

Sun, 29 Mar 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 29 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Young woman on fire, scorching to save husband

पति से नोकझोंक के बाद युवती ने आग लगा ली। बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। उधर, अन्य घटनाओं में किशोरी समेत दो लोग आग से बुरी तरह झुलस गए।

विज्ञापन


जरैली कोठी निवासी दीपा (32) ने ससुराल में पति से कहासुनी के बाद खुद को आग लगा ली। पति मोती भी झुलस गया। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाकर परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया। उधर, बन्योटा मोहल्ला निवासी मयंक (30) पुत्र राजेंद्र प्रसाद सैनी को परिजनों ने रविवार को तड़के झुलसी अवस्था में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मां के मुताबिक खाना बनाते समय नशे की हालत में वह बुरी तरह झुलस गया। उधर, एक अन्य घटना में नरी (पैलानी) निवासी ज्योति (15) पुत्री महीपत सिंह शनिवार की शाम गैस पर खाना बनाते समय आग से झुलस गई। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट से मौत
बांदा। सिर पर पानी से भरी बाल्टी लेकर लौट रही महिला की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई।

कालिंजर थाना क्षेत्र के रमखेरा गांव निवासी कलिया देवी (45) पत्नी प्यारे पटेल शनिवार को घर के नजदीक लगे हैंडपंप से पानी लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में सिर पर रखी बाल्टी झूलती एचटी लाइन से छू गई। करंट की चपेट में आई महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार, गुजेनी गांव निवासी किसान चंद्रराज सिंह पटेल के खेत के ऊपर से गुजरी मरका फीडर की एचटी लाइन रविवार को टूट कर गिर गई। खेत में खड़ी तीन बीघे गेहूं की फसल खाक हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed