फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young photographer and engineer swing on the gallows

युवा फोटोग्राफर और इंजीनियर फांसी पर झूले

Mon, 25 Apr 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Young photographer and engineer swing on the gallows
बांदा। पेशे से युवा फोटोग्राफर ने खुद को कमरे में बंदकर फांसी लगा ली। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे। घटना के वक्त घर में अकेला था। एक अन्य घटना में प्राइवेट कंपनी इंजीनियर ने फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में था।
विज्ञापन

शहर के शंभू नगर निवासी नीरू उर्फ दुर्गेश गुप्ता (25) पुत्र रामनरेश ने सोमवार को सुबह कमरे में मां की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। घर में कोई नहीं था। दाल बेचकर घर लौटे पिता ने दरवाजों की सांसों से शव को फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

भाई राजकुमार गुप्ता ने बताया कि पिता दाल बेचने निकले थे। मां चंपा देवी छोटी बेटी के लिए लड़का देखने भरुआ सुमेरपुर गई थीं। बहन प्रीति स्कूल पढ़ाने चली गई थी। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में शहर के कालूकुआं में अश्वनी कुमार सिंह (30) पुत्र अमर सिंह ने घर में फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई अभय प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से अश्वनी डिप्रेशन में था। पॉलीटेक्निक के बाद बहराइच स्थित प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। परिजन आत्महत्या की ठोस वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed