फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young man who came with brother's body was found hanging

भाई का शव लेकर गांव आए युवक फांसी पर टंगा मिला

Sun, 15 May 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Young man who came with brother's body was found hanging
बांदा। चचेरे भाई का शव लेकर गांव पहुंचे प्रवासी मजदूर का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने कहा कि मृतक चचेरे भाई की हत्या में गवाह था। आरोप लगाया कि इसी वजह से गांव के दबंगों ने उसकी हत्या की है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के खैरेई गांव में प्रवासी मजदूर सूर्य प्रकाश (25) पुत्र भूपेंद्र का शव शनिवार को दोपहर पेड़ पर फंदे में लटका मिला। मृतक के चाचा प्रकाश सिंह व राकेश सिंह ने बताया कि सूर्य प्रकाश अविवाहित था। सूरत (गुजरात) में पेंटिंग का काम करता था। सूर्य प्रकाश के साथ उसका चचेरा भाई दलपत (22) भी साथ रहता था। चार दिन पहले गुजरात में ही रह रहे गांव के दबंगों ने दलपत को अपने कमरे में बंधक बनाकर पीटा। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका शव लेकर सूर्यप्रकाश गांव आया था। वह इस केस में गवाह भी था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इसी के चलते आरोपियों ने उसकी भी हत्या कर फंदे पर लटका दिया। पैलानी थाना इंसपेक्टर नंदलाल प्रजापति का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed