{"_id":"595be1ce4f1c1bf5078b47bb","slug":"young-man-s-death-by-tractor-collision-brother-in-law-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से साले की मौत, बहनोई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से साले की मौत, बहनोई गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू कस्बे के राघव थोक (करुइहापुरवा) निवासी राम सिंह (35) पुत्र सुखराज सोमवार को देर रात चित्रकूट जनपद के रसिन गौशाला निवासी बहनोई दादूलाल (40) पुत्र चुन्नू के साथ बिसंडा से निमंत्रण कर बाइक से घर लौट रहे थे। कस्बे के नजदीक अतर्रा रोड स्थित बिजली सब स्टेशन के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाने से राम सिंह के सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यूपी-100 ने घायल दादूलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बबेरू पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रांसफार्मर और बिजली के तार से भरे ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। भाई रामचंद्र ने बताया कि मृतक घर में अंडे और गुटखे की दुकान करता था। वह अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र व तीन पुत्रियां छोड़ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटों से मौत की पुष्टि हुई है। भाई का कहना है कि हेलमेट लगाए होता तो शायद राम सिंह की जान बच जाती।
विज्ञापन
उधर, शहर के गायत्री नगर मोहल्ला निवासी अंजलि गुप्ता (10) पुत्री महेश सोमवार को शाम घर के दरवाजे पर खेलते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। चालक बाइक लेकर भाग निकला। एक अन्य घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव का मुस्तफा (60) पुत्र मुंशी खां सोमवार को शाम भतीजे तुफैल के साथ लौटते समय रास्ते में बाइक के स्पीड ब्रेकर में उछल जाने से वह गिरकर घायल हो गया। दूसरी घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव का चुनबद्दा (35) पुत्र शिवबली सोमवार को रात बाइक पर रामबाबू (30) पुत्र शिव प्रसाद के साथ वापस लौटते समय अतर्रा कस्बे के नजदीक ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गए। सीएचसी अतर्रा से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन