{"_id":"b63fd264d31eedef201857766f3f00ff","slug":"young-man-fell-from-the-train-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की बहन के घर जा रहा युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पैर कटने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उधर, अलग-अलग मार्ग हादसे में छात्र-छात्रा घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के घटघना (मौदहा) गांव निवासी राममिलन गुप्ता (27) पुत्र तीरथ गुप्ता शहर के कुशवाहा नगर में पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था और चाट की दुकान लगाकर गुजरबसर कर रहा था। रविवार की रात वह चित्रकूट एक्सप्रेस से पत्नी की बहन की ससुराल अतर्रा जा रहा था।
विज्ञापन
बांदा से चलते ही डिंगवाही आउटर सिग्नल के पास वह ट्रेन से गिर गया। उसके पैर कट गए। खबर मिलने पर आरपीएफ ने उसे रात को ही जिला अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को तड़के उसने दम तोड़ दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
पत्नी अर्चना पति की मौत के गम में बेसुध हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन घटघना गांव ले गए।
उधर, एचएल इंटर कालेज (शांति नगर) में 7वीं की छात्रा सुशीला (13) पुत्री गजराज सोमवार को दोपहर साइकिल से स्कूल से घर आ रही थी। रास्ते में बाइक की टक्कर से घायल हो गई। वह अंबेडकर नगर में मौसी के यहां रहकर पढ़ती है।
घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एक अन्य घटना में आदर्श बजरंग इंटर कालेज का छात्र नीरज चौरसिया (18) पुत्र अशोक सोमवार को सुबह बाइक पर बाबूलाल चौराहा स्थित दुकान जाते समय टेंपो की टक्कर से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने टेंपो चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।