फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young man drowning in the Cane River drowned

उफनाई केन नदी में नहा रहे युवक की डूबकर मौत

Sat, 07 Sep 2019 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Young man drowning in the Cane River drowned
बांदा। बाढ़ के पानी से उफनाई केन नदी में नहाना जानलेवा साबित हुआ। गहरे पानी में डूबकर युवक की मौत हो गई। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

घटना शनिवार को सुबह की है। शहर के नजदीक भूरागढ़ के पास हाइवे पुल के नीचे केन नदी में लगभग 20 वर्षीय युवक नहा रहा था। नदी का जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है। आसपास मौजूद तथा शिकार कर रहे मल्लाहों ने देखा कि युवक पानी में डूब गया है। मल्लाह उसकी तलाश में जुट गए। लगभग दो घंटे बाद उसी स्थान पर मल्लाहों ने शव खोज निकाला।

इस बीच यूपी-100 पुलिस भी पहुंच गई थी। युवक को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने मृत्यु की पुष्टि कर दी। शव को जिला अस्पताल के मर्च्युरी में रखवाया गया है। देर शाम रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास कपड़े आदि भी नहीं मिले। मृतक के जिस्म पर सिर्फ अंडरवियर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed