{"_id":"67100ecf8f5cb70b990d1544","slug":"young-man-dies-in-accident-cousin-referred-banda-news-c-212-1-sknp1006-116926-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हादसे में युवक की मौत, चचेरा भाई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हादसे में युवक की मौत, चचेरा भाई रेफर
विज्ञापन
बांदा। बाइक सवार चचेरे भाइयों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को कानपुर रेफर किया है।
चित्रकूट के रैपुरा गांव निवासी ललक सिंह (26) का परिवार करीब 20 साल से बांदा शहर के क्योटरा मुक्तिधाम मोहल्ले में मकान बनाकर रह रहा था। मंगलवार की रात ललक सिंह चचेरे भाई मुकेश (18) के साथ दशहरा मिलने के लिए रात में घर से निकला था। बांदा-महोबा मार्ग केन पथ पर शिशु मंदिर स्कूल के सामने किसी वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ललक को मृत घोषित कर दिया। मुकेश को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया है।
बड़े भाई लवसिंह ने बताया कि ललक बी फार्मा का डिप्लोमा किए था। उसकी फरवरी में सतना मध्य प्रदेश के पौशालहा गांव निवासी रामादेवी के साथ शादी हुई थी। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता रामलखन सिंह का निधन हो चुका है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।क