{"_id":"1f555584b1bbc1bc2b9a8b090fab3982","slug":"young-man-dead-in-road-accident-driver-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पलटने से युवक की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पलटने से युवक की मौत, चालक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार पलटने से युवक की मौत हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य घटना में बाइक सवार किशोर बोलेरो की टक्कर से जख्मी हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ओरन कसबा निवासी रामनरेश शिवहरे (26) पुत्र ओम प्रकाश और राममूरत (30) पुत्र सुखलाल वर्मा शुक्रवार को दोपहर इंडिगो कार से सिंहपुर गांव गए थे। वापस लौटते समय तेजरफ्तार कार का अगला पहिया निकल जाने से कार पलट गई।
विज्ञापन
उस पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। खबर मिलने पर रामनरेश के बड़े भाई आनंद कुमार उर्फ बिल्लू व पड़ोसी घटनास्थल पहुंच गए। दोनोें घायलों को जिला अस्पताल ला रहे थे कि रास्ते में रामनरेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
राममूरत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आनंद कुमार ने बताया कि कार राममूरत चला रहा था। कार इलाहाबाद बैंक के किसी अफसर की बताई गई है।
आनंद ने बताया कि रामनरेश का अभी विवाह नहीं हुआ था। वह दो भाई हैं। पिता की पहले मौत हो चुकी है। रामनरेश बड़े भाई के साथ मिठाई की दुकान संभालता था।
एक अन्य घटना में शुकुल कुआं निवासी उमेश (13) पुत्र कामता प्रसाद अपने पड़ोसी दोस्त विनय कुमार के साथ बाइक पर बाल कटाने दुकान जा रहा था। इंदिरा नगर में बोलेरो की टक्कर से उमेश घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह सातवीं कक्षा का छात्र है।